हुब्बल्ली में विधायक प्रसाद अब्बय्या को मंत्री बनाने की मांग को लेकर रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
हुब्बल्ली में विधायक प्रसाद अब्बय्या को मंत्री बनाने की मांग को लेकर रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रसाद अब्बय्या को मंत्री पद देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन रैली निकाली।

शहर में स्टेशन रोड के डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्कल से शुरू हुई रैली लैमिंगटन रोड, सर सिद्दप्पा कंबली रोड से होते हुए संगोल्ली रायन्ना सर्कल पर समाप्त हुई।

अब्बय्या की तस्वीर प्रदर्शित कर प्रशंसकों ने चाहिए ही चाहिए अब्बय्या को मंत्री पद चाहिए के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार तीन बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुके अब्बय्या ने क्षेत्र में विकास कार्य कर इसे आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाया है। उन्हें मंत्री पद देने पर पूरे जिले का और विकास होगा। कांग्रेस आलाकमान अब्बय्या को मंत्री पद देने चाहिए।

प्रदर्शन में हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम में विपक्षी दल के नेता दोरैराज मणिकुंटल, पार्षद निरंजनय्या हिरेमठ, नेता प्रकाश बुरबुरे, कांग्रेस नेता मेहमूद कोलूर, आरीफ मुजावर, रशीद भोलाभाई, दलित नेता गुरुनाथ उल्लिकाशी समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *