
जगदीश शेट्टर ने किया पलटवार
भाजपा नेताओं के निशाने पर शेट्टर
हुब्बल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में हुब्बल्ली धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।
जी हां, हाल ही में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टर को हराने के लिए भाजपा के कद्दावर नेताओं ने शपथ ली है। इसके चलते अमित शाह ने हुब्बल्ली और यादगीर में कहा है कि शेट्टर को हराना चाहिए। स्मृति ईरानी और येडियूरप्पा ने भी यही कहा है। इस संबंध में भाजपा ने आंदोलन ही शुरू किया है। शेट्टर ने सवाल किया कि वे इस गरीब व्यक्ति को क्यों निशाना बना रहे हैं, वे एक छोटे व्यक्ति पर हमला क्यों कर रहे हैं।
हुब्बल्ली में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेट्टर ने कहा वे हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आयनूर मंजुनाथ भी जेडीएस में शामिल हुए हैं। इसके अलावा येडियूरप्पा के करीबी एन आर संतोष भी जेडीएस में शामिल हुए हैं। यूबी बणरकार, लक्ष्मण सवदी, बीएस पाटील ने भी भाजपा छोड़ी है। राजनीति में किसी दूसरी पार्टी में जाना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। भाजपा ने जगदीश शेट्टर के कांग्रेस में शामिल होने को अपराध के तौर पर सवाल कर रही है।
येडियूरप्पा के शेट्टर ने विचारधारा को छोड़ गए हैं के बयान पर शेट्टर ने कहा कि मेरे मन में येडियूरप्पा के लिए सम्मान है। येडियूरप्पा ने खुद केजीपी पार्टी बनाई थी। विचारधारा के बारे में बात करने के लिए उनके पास कोई नैतिकता नहीं है। कांग्रेस से आए विधायकों को लेकर भाजपा की सरकार बनाना कौन सी विचारधारा है? मैंने कोई विश्वासघाती काम नहीं किया है।
मैंने येडियूरप्पा की कभी भी आलोचना नहीं की है। इसी येडियूरप्पा ने जगदीश शेट्टर को टिकट देने की वकालत की थी और आला कमान पर दबाव बनाया था। उन्होंने मेरे टिकट के लिए काफी मेहनत की है। उनकी आलोचना मेरे लिए वरदान है। येडियूरप्पा मुझे टिकट देने के लिए बेबस हो गए थे।
शेट्टर ने बीएल संतोष से पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मैंने सीधे बीएल संतोष के बारे में बात की परन्तु येडियूरप्पा के बारे में कहीं भी बात नहीं की है। दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चलाई जा रही है। येडियूरप्पा के बयान के पीछे संतोष जिम्मेदार हैं।
एक लिंगायत नेता के जरिए दूसरे लिंगायत नेता खिलाफ आलोचन कराई है। उनके बयानों से ही मेरी जीत होगी। येडियूरप्पा के केजीपी का गठन करते समय बोम्मई की आलोचना की थी। अब वे सीएम हैं। शेट्टर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि वे पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।
शेट्टर ने जोशी पर जमकर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी पर निशाना साधते हुए शेट्टर ने कहा कि भाजपा में 224 सीटें जितवाने वाले व्यक्ति हैं। कोई भी आने दो मैं किसी से नहीं डरता। मुझे पता है कि अंतर्धारा क्या है। जोशी बताएं कि पार्टी का सिद्धांत क्या है। कुछ मंत्री सीडी के लिए स्थगन आदेश लेकर आए हैं। ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है। जोशी खुद समझें, मैंने छोटे टिकट के लिए पार्टी नहीं छोड़ी है, स्वाभिमान को ठेस पहुंचने के कारण पार्टी छोड़ी है।
संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता, अल्ताफ हुसैन हल्लूर, अनिल कुमार पाटील, रजत उल्लागड्डिमठ, सदानंद डंगनवर, नागेश कलबुर्गी, मल्लिकार्जुन साहुकार समेत कई उपस्थित थे।