निगम के पार्षदों दिया सामूहिक इस्तीफा

शिवमोग्गा. पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को ही चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी परन्तु अब (बुधवार को) शिवमोग्गा नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले पर रोष जताया है और इस फैसले से पीछे हटने की मांग की है।
साथ ही महापौर, उपमहापौर समेत भाजपा के सभी 19 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। इसी तरह विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने बेंगलूरु जाकर येडियूरप्पा से मिलने का फैसला किया है।
ईश्वरप्पा के समर्थकों ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय के सामने धरना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सडक़ जाम कर रोष जताया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *