करोड़ों रुपए खर्च कर किया गया नवीनीकरण
हुब्बल्ली
. हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर विकास की ओर बढ़ रहा है, जिले भर में कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, कुछ काम अभी भी चल रहे हैं। इसके चलते करोड़ों रुपए खर्च कर नवीनीकरण किया गया तरणताल (स्वीमिंग पूल) जनता के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
लोगों का कहना है कि हुब्बल्ली के स्वीमिंग पूल का निर्माण पूरा हुए कई साल हो चुके हैं, परन्तु अधिकारी हस्तांतरण (हैंडओवर) के नाम पर लापरवाही दिखा रहे हैं। भाजपा के युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हटाए गए स्विमिंग पूल के दरवाजे को फिर से बंद कर दिया गया है। इसे कब खोला जाएगा इस बारे में भगवान जाने। महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लाया गया स्मार्ट सिटी प्लान लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। विकास के नाम पर शुरू हुए स्मार्ट सिटी के काम धीमी गति से चल रहे हैं, लोग अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। स्वीमिंग पूल का काम भी बदहाल स्थिति में पहुंच गया है।

जनता के आक्रोश का कारण बना
स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रथम चरण में ३.५ करोड़ रुपए और दूसरे चरण में ५ करोड़ रुपए की लागत से स्वीमिंग पूल का उन्नयन किया गया। इन कार्यों को पूर्ण हुए एक वर्ष बीत चुका है परन्तु स्वीमिंग पूल का अब तक उद्घाटन नहीं हुआ है और जनता के उपयोग के लिए भी नहीं मिला है। जो जनता के आक्रोश का कारण बना हुआ है।

अधिकांश कार्य उपयोग होने के बजाय धूल फांक रहे हैं
विकास के नाम पर पूर्ण हुई परियोजनाओं को समय पर लोगों को उपलब्ध करना चाहिए परन्तु हस्तांतरण के नाम पर उपेक्षा दिखाई जा रही है। काम पूरा होने के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी को निगम को सौंप देनी चाहिए परन्तु अधिकारी ही अनदेखी कर रहे हैं। इस प्रवृत्ति के कारण हुब्बल्ली शहर में अधिकांश कार्य उपयोग होने के बजाय धूल फांक रहे हैं।

निराशा हुई
कुछ दिन पहले हुए भाजपा युवा महोत्सव के दौरान स्वीमिंग पूल खोला गया था परन्तु अब अचानक से स्विमिंग पूल पर फिर से ताला लगाया गया है। जिन्होंने सोचा था कि स्विमिंग पूल लोगों के लिए खुल जाएगा उन्हें निराशा हुई है। हुब्बल्ली के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है कि सरकारी कार्यक्रम होने पर मात्र स्मार्ट सिटी योजना में स्थित कार्य खुलते हैं। विकास कार्य केवल केंद्रीय नेताओं को दिखाने की खातिर किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने के बाद यथास्थिति पर लौट आएंगे।

लोगों को सुविधा दी जाए
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हुब्बल्ली शहर के सार्वजनिक स्विमिंग पूल को फिर से खोला जाए और लोगों को सुविधा दी जाए। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्वीमिंग पूल की व्यवस्था को तत्काल बहाल करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *