जिलाधिकारी नितेश पाटिल ने मालिकों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बेलगावी. जिलाधिकारी नितेश पाटिल ने चेतावनी दी है कि बेलगावी शहर और जिले के बार-रेस्तरां, गैरेज, होटल, ढाबों और अन्य स्थानों पर बच्चों को काम पर लगाने पर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में सडक़ पर रहने वाले बच्चों की सुरक्षा कार्रवाई (ऑपरेशन मुस्कान) के शुभारंभ पर पाटिल ने कहा कि बच्चों से काम लेना दंडनीय अपराध है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी महांतेश भजंत्री ने विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ श्रम निरीक्षक मंजुनाथ व अन्य उपस्थित थे। गांधीनगर, नई सब्जी मंडी, सेंट्रल बस स्टैंड, फोर्ट रोड, शनि मंदिर, खड़े बाजार, कंबली कूटा, मारुति गली, बोगारवेस, समादेवी गली, काकतिवेस, चन्नम्मा सर्कल, रामदेव होटल, के.एल.ई. सदाशिव नगर, नेहरू नगर, एपीएमसी रोड, हनुमान नगर, हिंडलगा, गणपति क्रॉस, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर कचरा बिनने वाले, शिक्षा से वंचित, झोंपडिय़ों में रहने वाले भिखारी, बाल मजदूर, व्यापार में लगे 45 बच्चों को बचाया गया और सभी बच्चों बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
…………………………………..

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *