
अमित शाह ने कहा
बागलकोट. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अल्लम प्रभु ने बसवन्ना के सिद्धांतों को दुनिया में फैलाया। उन्होंने बसवन्ना के छंदों का पाठ करते हुए अपना जीवन व्यतीत किया। मैं यहां के लोगों से एक गुजारिश करने आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा को सरकार बनानी है। राज्य में फिर से भाजपा सरकार आएगी। यह चुनाव कर्नाटक का भविष्य मोदी के हाथों में सौंपने वाला चुनाव है।
वे रबकवि कस्बे के रामप्पा चिक्कोडी मैदान में आयोजित भाजपा की जनसभा में शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह नए (न्यू) कर्नाटक का चुनाव है। ईमानदार राजनीति और विकास की सरकार का है। अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो यह रिवर्स गियर वाली सरकार होगी। अगर किसी गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होगा।
कांग्रेस का कहना है कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के पीछे पड़ गई है। हमने मुसलमानों के लिए आरक्षण रद्द कर दिया और एससी, एसटी, लिंगायत, ओक्कालिगा के लिए आरक्षण उपलब्ध किया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष आरक्षण रद्द करने का बात कर रहे हैं। इसलिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष से पूछता हूं कि चार फीसदी आरक्षण किनका आरक्षण कम होगा। क्या आप लिंगायतों के लिए आरक्षण कम करेंगे, क्या आप ओक्कालिगाओं के लिए आरक्षण कम करेंगे?
जगदीश शेट्टर की परोक्ष रूप से खींचाई करते हुए अमित शाह ने कहा कि येडियूरप्पा और बोम्मई सरकार ने राज्य में विकास किया है। हाल ही में हमारे एक नेता कांग्रेस में गए हैं। वहां जाओगे तो मौका मिलेगा जानकर गए हैं। लिंगायतों का अपमान करने वाली पार्टी में गए हैं।
महदायी योजना भाजपा को सरकार ने किया है। भाजपा ने चार साल में कई काम किए हैं। व्यापक कर्नाटक के विकास के लिए काम किया है। बुनकरों को 2 लाख से 5 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है। 4 लाख गरीब परिवारों को घर दिए गए हैं। 42 लाख किसानों को किसान सम्मान राहत दी जा रही है। महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए। मैं कांग्रेस से पूछता हूं अगर हमारी ओर से किए गए काम का 10 फीसदी ही कार्य किया होता तो आपको आकर वोट मांगने की जरूरत नहीं होती थी।
शाह ने कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धरामय्या के बीच मुख्यमंत्री बनने की होड़ मची हुई है परन्तु आपको मुख्यमंत्री बनने का नंबर ही नहीं आया। तुम क्यों लड़ रहे हो?
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार भी डबल इंजन सरकार को वोट देने और 2024 में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को फिर से लाने की अपील की।