हुब्बल्ली. राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दौड़ तेज हो गई है। वर्तमान में दौड़ में पूर्व सीएम सिद्धरामय्या, डीके शिवकुमार, डॉ. जी परमेश्वर, मल्लिकार्जुन खरगे, एमबी पाटिल, केएच मुनियप्पा, डीके सुरेश हैं।
रविवार शाम 5.30 बजे बेंगलूरु के एक निजी होटल में बैठक बुलाई गई है और बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके जरिए राज्य के लिए नए सीएम की घोषणा की जाएगी। इस बीच भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो कर हारने वाले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में हार के बारे में भी चर्चा होगी। इसके अलावा जगदीश शेट्टर को भी नई सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल करने का भी फैसला लिया गया है। लोगों का कहना है कि इसके अलावा मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में एक प्रभावशाली लिंगायत नेता की जरूरत है। इस दिशा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस को उस क्षेत्र में विकसित करने की जरूरत होने से लिंगायत समुदाय के जगदीश शेट्टर को मंत्री बनाया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *