गडकरी को धमकी देने का मामला
बेलगावी.
शहर के हिन्डलगा केंद्रीय कारागार के कैदी जयेश पुजारी के नागपुर स्थित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकी भरे फोन करने के मामले में मुख्य अधीक्षक कृष्ण कुमार ने जेल के चार जेलर, दो वार्डर और एक सिपाही सहित सात कर्मियों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा है कि कैदी के पास मोबाइल फोन कैसे आया और वह अब कहां है इस बारे में तीन दिन में जवाब देना चाहिए। नवना अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस दर्ज करेगी पांच जनों का बयान (नागपुर रिपोर्ट)
नागपुर के पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को जानकारी दी है कि नितिन गडकरी के ऑफिस में धमकी भरा फोन करने वाले आरोपी ने कहा कि इस कृत्य में उसकी कोई भूमिका नहीं है। इसके चलते पुलिस ने इसके साथ फोन पर संपर्क में स्थित पांच व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *