आबकारी मंत्री तिम्मापुर ने दी सफाई
कुछ कानूनों में संशोधन पर विचार कर रहा आबकारी विभाग
हुब्बल्ली. आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर ने स्पष्ट किया है कि विभाग को और अधिक जन अनुकूल बनाने के लिए आबकारी विभाग में कुछ कानूनों में संशोधन करने पर विचार किया रहा है परन्तु किसी भी कारण से कोई नया शराब बिक्री लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। इसके माध्यम से हर गांव में एक शराब की दुकान खोलने को लेकर उत्पन्न भ्रम को समाप्त किया।

एक माह पहले आबकारी मंत्री ने बयान दिया था कि सरकार हर गांव में शराब की दुकान खोलने पर विचार कर रही है। इसके अलावा राज्य में 1000 से अधिक शराब की दुकानें नए सिरे से शुरू करने की योजना बनाने की खबर ने खूब सूर्खियां बटोरी थी परन्तु अब मंत्री ने नया लाइसेंस जारी नहीं करेंगे कहकर सारी संभावनाओं को खारिज कर दिया है।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री तिम्मापुर ने कहा कि विभाग में बहुत सारे बदलाव होने चाहिए और मौजूदा पांच साल के लाइसेंस नवीनीकरण की अवधि को पांच साल के लिए बढ़ाया जाएगा। पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण के लिए मौका दिया जाएगा। इसके अलावा, किसी कारण से रद्द किए गए पुराने लाइसेंस धारक यदि बकाया राशि का भुगतान करते हैं, तो लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। जो पैसा देगा, उसे लाइसेंस दिया जाएगा।

पड़ोसी राज्य से शराब आपूर्ति नहीं होगी

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लोगों की मांग और आपूर्ति के आधार पर दिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पडोसी राज्य से किसी भी प्रकार की शराब की आपूर्ति न हो। अब किसी भी कारण से कोई नया लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी बेवजह भ्रम पैदा कर रही है। इस पर कुछ लोग विभाग के बारे में गलत अफवाह उड़ा रहे हैं।

सीएम पद के बारे में बयान नहीं देंगे
विधायक उदय समेत कुछ लोगों के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तिम्मापुर ने कहा कि मद्दूर के विधायक उदय समेत कुछ लोगों ने डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बारे में बयान दिया है। कौन मुख्यमंत्री बनेगा इस बारे में कांग्रेस वर्किंग पार्टी (सीएलपी) तथा वरिष्ठ नेता फैसला लेते हैं। इस बारे में मैं और कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने सूखे, कावेरी और विकास कार्यों को छुपाने के लिए बाघ के नाखूनों के विवाद को सामने लाने के आरोपों के चलते तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम कोई विवाद खड़ा नहीं कर रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *