महेश टेंगिनकाई ने दी जानकारी
हुब्बल्ली.
भाजपा के प्रदेश महासचिव महेश टेंगिनकाई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 जनवरी को धारवाड़ जिले के कुंदगोल कस्बे में पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के तहत रोड शो करेंगे।
शहर के सर्किट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेश ने कहा कि अमित शाह 27 जनवरी को हुब्बल्ली आएंगे और सुबह केएलई संस्था के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। बाद में वे धारवाड़ में फॉरेंसिक साइंस सेंटर की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 1.30 बजे कुंदगोल जाएंगे और कस्बे के शंभू लिंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे एक किलोमीटर रोड शो करेंगे। चुनाव अभियान दीवार लेखन और घर-घर जाकर पर्चे बांटने के कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने कहा कि बाद में, बेलगावी जिला एम.के. हुब्बल्ली में ग्रामीण चन्नम्मा के कित्तूर, खानापुर, बैलहोंगल के नेताओं की एक बैठक करेंगे और विशाल जनसभा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, राज्य इकाई के अध्यक्ष नळिनकुमार कटील, संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्य के अन्य प्रमुख नेता पूरे दिन चलने वाले कायक्रम में भाग लेंगे।
महेंश ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर राज्य भर में आयोजित 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान में राज्य के 58,286 बूथों में से 52,000 बूथों पर बूथ नेताओं और 13.21 लाख पेज नेताओं को नियुक्त किया गया है। बूथ स्तर पर 51,260 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं और अभियान में 13.93 लाख कार्यकर्ता शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि विजय संकल्प अभियान 21 से 29 तारीख तक आयोजित किया गया है। मिस्ड कॉल से प्रदेश में एक करोड़ पार्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के पर्चे घर-घर पहुंचाने और स्टिकर लगाने का कार्य किया जाएगा। राज्य में पांच लाख दीवारों पर लेख लिखा जाएगा। बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के निर्देश दिए गए हैं।
संवाददाता सम्मेलन में पार्टी अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष लिंगराज पाटिल, नेता एस.आई. चिक्कनगौडर, एम.आर. पाटिल, ईरन्ना जडी, रवि पाटिल, बसवराज कुंदगोलमठ आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *