हुब्बल्ली ईदगाह मैदान में परिजनों की रिहाई की मांग को लेकर नेताओं की बहस करतीं महिलाएं।

पुरानी हुब्बल्ली दंगा मामला
हुब्बल्ली.
पुरानी हुब्बल्ली में पिछले वर्ष हुए दंगे से संबंधित पुलिस की ओर से बेगुनाहों को गिरफ्तार किया गया है, तुरन्त इन्हें रिहा कराने की परिजनों ने शनिवार को ईदगाह मैदान में राजनीतिक नेताओं से मांग की।

ईदगाह मैदान में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते ही मुस्लिम महिलाओं ने नेताओं को घेर कर पीड़ा सुनाई। महिलाओं ने कहा कि दंगे के जिम्मेदार नहीं होने पर भी हमारे परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वर्ष बाद भी रिहा नहीं किया है। सभी खुशी से ईद मना रहे हैं परन्तु हमारे घरों में यह खुशी नहीं है। काम करने वाले बच्चे जेल में बंद होने से परेशान हैं। कोई भी नेता हमारी पीड़ा नहीं सुन रहे हैं।

कांग्रेस नेता अल्ताफ हुसैन हल्लूर ने कहा कि सरकार को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए।

महिलाओं का अचानक नेताओं का घेराव कर अपने परिजनों की रिहाई की मांग करने पर उलझन का माहौल निर्माण हुआ था। कुछ नेताओं ने कहा कि यहां पर इस मुद्दे पर बात नहीं करनी चाहिए, इस पर बहस शुरू हुई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *