चुनाव ड्यूटी पर जा रही स्टाफ बस पलटी
चुनाव ड्यूटी पर जा रही स्टाफ बस पलटी

विजयपुर. चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को ले जा रही परिवहन निगम की बस मुद्देबिहाल तालुक के हल्लूरा क्रॉस के पास विजयपुर मुख्य मार्ग के बगल में गट्टे में पलट गई। यह घटना मंगलवार को सुबह करीब 8-10 बजे हुई है।
सूत्रों ने बताया कि बस का एक्सल टूटने से हादसा हुआ है। मौके पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पिछे आ रही बस में सवार लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रकांत पवार, तहसीलदार रेखा और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना उस समय हुई जब मुद्देबिहाल के सरकारी और निजी अनुदानित कर्मचारियों को सिंदगी विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए बस से सिंदगी ले जाया जा रहा था।
चुनाव अधिकारी चंद्रकांत पवार ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी जगह रिजर्व कर्मियों को इस्तेमाल किया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *