मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने की घोषणा
मेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरमय्या ने कहा कि निगम-मंडलों के लिए जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। पहले चरण में विधायकों को प्राथमिकता दी जाएगी और दूसरे चरण में कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। उडुपी में आयोजित विश्व बंट्स सम्मेलन में भाग लेने आए मुख्यमंत्री ने मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गृह मंत्री की डिनर पार्टी में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री जी.परमेश्वर ने उन्हें रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था। मैं और कुछ मंत्री गए थे। वहां पर लोकाभिराम वार्ता के अलावा किसी प्रकार कोई राजनीति नहीं हुई। इसकी अलग तरह से व्याख्या करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सौजन्या हत्या के मामले की जांच सीबीआई ने की है। इसलिए, केंद्र सरकार को दोबारा जांच कराने के बारे में सोचना चाहिए।

विधायक हरीश के बयान पर टिप्पणी नहीं: बेलतंगड विधायक हरीश पूंजा की ओर से फेसबुक पर सीएम आंद्रे (सीएम का मतलब) कलेक्शन मास्टर बताने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा वे 1983 में विधायक बने, बाद में मंत्री बने हैं। हरीश पूंजा अभी भी बच्चा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *