
मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया विवादित बयान
कहा लालची, झूठों के नेता
कर्नाटक चुनाव 2023
गदग. एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहरीले सांप की तरह हैं, जहरीले सांप को छू ले तो मर जाएंगे। इसके अलावा आपके घर में एक भी कुत्ता देश के लिए नहीं मरा। देश के लिए भाजपा का क्या योगदान है।
गदग जिला गजेंद्रगढ़ तालुक के नरेगल कस्बे में आयोजित कांग्रेस की प्रचार सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि सोनिया गांधी ने ही लोगों को मुफ्त चावल देने का काम किया और हमने ही मनरेगा लागू किया। राज्य में भाजपा की उपलब्धि 40 फीसदी कमीशन है।
मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचारियों को अपने बगल में बिठाते हैं। एक प्रधान मंत्री के रूप में, वे गांव और तालुक में आ रहे हैं। मोदी का चेहरा देखकर और वोट देने को कह रहे हैं। क्या आप राज्य के मुख्यमंत्री, नगर पालिका, निगम निगम के महापौर, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सब अकेले ही बनेंगे। मोदी लालची हैं। ।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विदेशों से काला धन ला कर सबके खाते में 15 लाख रुपए जमा कराने का वादा किया था परन्तु नहीं दिया। शायद सारा पैसा अडानी के पास रखा होगा। 18 करोड़ युवाओं को नौकरी देनी चाहिए थी परन्तु नौकरी नहीं दी। मोदी झूठ के सरदार हैं। दिन को रात और रात को दिन कहते हैं। डबल इंजन दोनों तरफ से फेल हो गया है। डबल इंजन सरकार नौकरी क्यों नहीं दे रही है? मोदी बहुत बड़े झूठे हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने बड़े बड़े जलाशय बनाए, बड़ी बड़ी सिंचाई परियोजना बनाई। मोदी ने नौ साल में क्या किया है।
उन्होंने कहा कि अगर हम कर्नाटक में चुनाव जीतते हैं तो हम पूरे देश में चुनाव जीतेंगे। भारत में फिर से बदलाव होगा। इस तरह तपती धूप में खड़े लोगों को देखने पर लग रहा है कि बदलाव निश्चित है। कर्नाटक में भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
खरगे ने गुजरात में मोदी को बताया था रावण!
गौरतलब है कि एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी पर दस सिर वाले रावण बताया था। इसी को भाजपा ने चुनाव प्रचार में कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल किया था। अब खरगे के इस बयान को भी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की ओर से इस्तेमाल करने की संभावना है।