निकाली शोभायात्रा
हुब्बल्ली. भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को शहर के समस्त जैन समाज की ओर से आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा सुबह पूजा अर्चना के बाद कंचगार गली से प्रार?भ होकर मेदार ओणी, ब्रॉड-वे, दुर्गदबैल सर्कल, घंटिकेरी से होते हुए कंचगार गली पहुंची शोभायात्रा के जरिए भगवान महावीर के अहिंसा-करुणा के संदेश को पहुंचाया गया।


शोभायात्रा में सबसे आगे पांच अश्वों पर युवक सतरंगी पताकाएं लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान जैन श्रावक, श्राविकाओं ने महावीर स्वामी की जय का जयकार करते हुए उनके सिद्धान्तों पर अमल करने का आह्वान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के चलते जितो, सिवांची जैन युवा संगठन समेत कई युवक संगठनों ने शीतल जल की व्यवस्था की थी। शोभायात्रा के समापन पर स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।
नवकार मंत्र का जाप और इस समारोह में भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित, आदर्शों और उपदेशों का धर्मसभा आयोजित कर गुणगान किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *