हुब्बल्ली में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नळिन कुमार कटील।

नळिन कुमार कटील ने कहा
हुब्बल्ली
. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नळिन कुमार कटील ने कहा कि पार्टी छोडऩे वाले बागियों ने कहीं भी जीत हासिल नहीं की है।
वे शहर में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में जगदीश शेट्टर के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी बागी नहीं जीता है। जगदीश शेट्टर की किस्मत का पता 13 मई के बाद चलेगा। पार्टी ने उन्हें कई पदों को दिया था इसके बावजूद उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। अब भी ऊंचे पद के वादे करने के बावजूद ठुकराकर चले गए हैं। बी.एल. संतोष सहित प्रमुख पदों पर बैठे लोगों पर आरोप लगाना आम बात है। अब शेट्टर ने पार्टी छोड़ दी है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
कटील ने कहा कि नए चेहरों और युवाओं को मौका देने सहित कई नए प्रयोग किए गए हैं। इस संबंध में संसदीय बोर्ड ने जगदीश शेट्टर को टिकट नहीं देने का फैसला किया। इस बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। जो मुख्यमंत्री थे उन्हें दोबारा विधायक नहीं बनना चाहिए। उन्हें अलग जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया। इसके लिए टिकट नहीं दिया गया।
बीएल संतोष के कारण टिकट नहीं मिलने के शेट्टर के आरोप का जवाब देते हुए कटील ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई एक फैसला नहीं करते हैं। वे भी इस बारे में अच्छी तरह जानते हैं। वे पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी थे। उस दौरान पूछे गए उन सभी को टिकट क्या वितरित किए गए हैं। पार्टी छोडऩे वाले कुछ भी बयान दे सकते हैं।

प्रदेश की 224 विधानसभा सीटें भाजपा के लिए चुनौती

कटील ने कहा कि राज्य की 224 सीटें भाजपा के लिए चुनौती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमाम नेता राज्य में भाजपा को जिताने के लिए आ रहे हैं, भाजपा कमजोर नहीं है। हुब्बल्ली इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके चलते इस हिस्से में कई नेता आ रहे हैं। हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य (सेंट्रल) क्षेत्र को लेकर ज्यादा जोर नहीं दिया है। जितना हमने इस निर्वाचन क्षेत्र पर जोर दिया है, उतना हमने राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों को दिया है। नेता और कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में जीत के लिए काम कर रहे हैं।
ईश्वरप्पा और कुछ नेताओं का टिकट नहीं मिलने को लेकर वायरल हुए अपने ऑडियो के बारे में बात करते हुए कटील ने कहा कि यह मामला अदालत में होने से इस बारे में बात नहीं करेंगे। इस बारे में जांच कराने की है।

पुराने मैसूर में बिखर जाएगा जेडीएस का गढ़

कटील ने कहा कि पुराने मैसूर में जेडीएस का गढ़ बिखर जाएगा। जेडीएस के गढ़ रहे पुराने मैसूर में ज्यादा सीटें जीतने के लिए भाजपा तरह-तरह के प्रयास कर रही है। बडे पैमाने पर प्रचार कार्य, स्टार प्रचारकों को भी भेजा जा रहा है। इसके चलते इस बार जेडीएस का गढ़ बिखर जाएगा। जदएस एक जिले तक मात्र सीमित रह जाएगी। साथ ही इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 80 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। भाजपा आसानी से बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार 75 नए चेहरों को मौका दिया गया है। आम कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंची हैं। इस सवाल पर कि क्या नए लोगों को मौका देने और वरिष्ठों को छोडऩे का नया प्रयोग लोकसभा चुनाव में लागू होगा, उन्होंने जवाब दिया कि इंतजार कीजिए और देखिए।
कटील ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण में भी न्याय दिया ह परन्तु कांग्रेस जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। वीरशैव-लिंगायतों को विभाजित किया। सिद्धरामय्या ने लिंगायत समुदाय के बारे में बहुत बुरा बोला है। सिद्धरामय्या तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

पीएम मोदी का 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

भाजपा की प्रचार गतिविधियों के बारे में बात करते हुए नळिन कुमार कटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रेल को 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। वे कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे। बुधवार और गुरुवार को घर-घर संपर्क कार्यक्रम चलेगा।
मराठा समुदाय के लिए आरक्षण में अन्याय के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कटील ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों से बात करेंगे। किसी एक समुदाय के तुष्टिकरण का काम नहीं किया है। हम सभी समुदायों को न्याय देंगे।
जेडीएस उम्मीदवार को मंत्री वी सोमन्ना के 50 लाख रुपए के लालच देने को लेकर पूछे गए सवाल में कटील ने कहा कि उन्हें लालच देने के बारे में कुछ नहीं पता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *