विश्वेश्वरय्या तकनीकी विश्वविद्यालय बेलगावी।
विश्वेश्वरय्या तकनीकी विश्वविद्यालय बेलगावी।

बेलगावी. विश्वेश्वरय्या तकनीकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) ने फर्जी मार्कशीट का हवाला देकर 51 छात्रों को प्रवेश देने से इनकार किया है।
वीटीयू के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इन छात्रों ने वीटीयू प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आवेदन किया था परन्तु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की ओर से जारी किए गए प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, इसलिए उन्हें प्रवेश लेने की अनुमति नहीं दी गई।
इससे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन सभी अंकों को मान्य कर चुका है परन्तु वीटीयू ने कॉलेजवार स्वीकृति देते हुए इसे अमान्य किया है।
वीटीयू सूत्रों ने कहा है कि आशंका जताई जा रही है कि इन फर्जी मार्कशीट के पीछे कोई बड़ा घोटाला है। इसलिए अब तक के सभी छात्रों के प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों की जांच करना आवश्यक है। इस संबंध में राज्य सरकार और एनआईओएस को भी पत्र लिखने का इरादा है।
एनआईओएस से इन छात्रों को मिले पीयू सेकेंड ईयर के मार्क कार्ड पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन किया गया। पता चला है कि वेबसाइट ने मार्कशीट के फर्जी होने की पुष्टि की है।
इन छात्रों को मैनेजमेंट कोटा के तहत सीटें मिली हैं। इनमें ज्यादातर तुमकूर और चिक्कबल्लापुर के रहने वाले हैं।
पता चला है कि इन छात्रों का दाखिला बेंगलूरु के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज, ईस्ट वेस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपालन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, केएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज में कराया गया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *