हुब्बल्ली. फेसबुक पर सात फर्जी अकाउंट खोलकर विधायक विनय कुलकर्णी और कांग्रेस पार्टी की गरिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाकर शहर के साइबर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। धारवाड़ के मिलंद इच्चंगी ने शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि गलत शब्दों का उपयोग करके विधायक की तस्वीर को संपादित कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

एफआईआर में क्या है?

शिकायत के मुताबिक राहुल पाटिल, सचिन हेग्गेरी, कांग्रेस कल्लेकाई, श्रवण कुमार पी., मोदी प्रशंसक, धर्म के नाम पर अधर्म के नाम पर फर्जी अकाउंट खोला गया है। इनमें विधायक विनय की तस्वीर लगाकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

…………………………………………….

महिला की हत्या, चार गिरफ्तार

हुब्बल्ली. कलघटगी तालुक के भोगेनारकोप्पा गांव में शुक्रवार को सुमंगला प्रवीण तिप्पन्नवर (30) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। कलघटगी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमंगला के पति प्रवीण बसवन्नेप्पा तिप्पन्नवर (35), बसवन्नेप्पा तिप्पन्नवर (65), चन्नव्वा तिप्पन्नवर (55) और महेश तिप्पन्नवर (38) के तौर पर की गई है। पीएसआई एमए सत्तीगौडर ने बताया कि आरोपियों ने सुमंगला की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया था ताकि किसी को शक न हो। सुमंगला के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुमंगला के परिवार ने शिकायत में कहा कि प्रवीण तिप्पन्नवर और उसका परिवार चार साल से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। कलघटगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *