भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
हुब्बल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सदन में महिलाओं को लेकर असंवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल करने की निंदा कर शहर के देशपांडे नगर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने विधान परिषद की सदस्य हेमलता नायक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने की महिलाओं के आरक्षण की घोषणा

इस दौरान हेमलता ने कहा कि देश में महिलाएं उच्च पद पर हैं। देश में महिलाओं को विशेष सम्मान है। भारत माता की जय के जयकारे लगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की है।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

प्रदर्शन में भाजपा महिल मोर्चा महानगर जिला अध्यक्ष राजेश्वरी सालगट्टी, भाजपा जिला महासचिव दत्तमूर्ति कुलकर्णी, प्रवक्ता रवि नायक, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मेनका हुरली, सीमा लद्वा, अनुराधा चिल्लाल, अक्कम्मा हेगडे, संगीता बद्दी, रूपा बोगले, सुमा शिवनगौडर, नागरत्ना बल्लारी, स्वपना शिंदे, सविता अथणी समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *