
जुड़वां शहर की जनता परेशान
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर में पीने के पानी के लिए लोग रोज सर्कस कर रहे हैं। लाख मिन्नतों के बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जलमंडली की जिम्मेदारी निजीकरण के जरिए एलएंडटी को दे दी गई है, लोगों की समस्या मात्र कम नहीं हुई है परन्तु हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम ने पीने के पानी की समस्या को हल करने का वादा मात्र नहीं छोड़ा है। बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं और पीने के पानी के लिए हैरान-परेशान हैं। एक बूंद पानी के लिए भी हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों के लोग बेहाल हैं। एलएंडटी में अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं मिलने की समस्या के अलावा महानगर निगम की गैरजिम्मेदारी से भी लोग परेशान हैं।
पखवाड़े भर बाद भी हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर के ज्यादातर हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इसके अलावा नवनगर की श्रमिक कॉलोनी तथा एपीएमसी में नवनगर और बसव कॉलोनी के पास पीने का पानी तक नहीं है। इस वजह से लोग सडक़ों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। इस बारे में स्थानीय नेताओं ने हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम और एलएंडटी कंपनी के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
वहीं हुब्बल्ली के नव अयोध्या नगर समेत अधिकांश जगहों पर प्रदूषित पानी आ रहा है जो पीने के लायक नहीं है। लोग इस पानी को पीने को विवश हैं। जलापूर्ति में देरी हो रही है परन्तु देरी के बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
सीवेज पानी मिश्रण
लोग सीवेज में मिला दूषित पानी पीने के लिए विवश हो गए हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराया है। पेयजल उपलब्ध नहीं कराने पा रहे महानगर निगम को जनता कोस रही है परन्तु नगर निगम आयुक्त मात्र तुरंत समस्या का समाधान करने के अपने वादे से पर कायम हैं।
लोगों का कहना है कि राज्य का दूसरा सबसे बड़ा स्थानीय निकाय हुब्बल्ली धारवाड़ महानगर निगम लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में असमर्थ साबित हुआ है। पीने के पानी के लिए लोगों का जूझना अनिवार्य हो गया है। एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करना चाहिए।
जल्द ही होगा समाधान
हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर के कुछ जगहों पर पेयजल समस्या उपजी है जिसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। एलएंडटी कंपनी के प्रमुख को पहले ही चेतावनी दी गई है ।
–गोपालकृष्ण बी., आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम