जगदीश शेट्टर ने ली चुटकी
हुब्बल्ली. विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मुयमंत्री जगदीश शेट्टर ने चुटकी लेते हुए कहा कि हर बात का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। भाजपा को खुलकर बताना चाहिए कि भाजपा का अध्यक्ष कौन है।

हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदीश शेट्टर ने कहा कि कनकपुर बेंगलूरु ग्रामीण का एक हिस्सा है बेंगलूरु काफी विकसित हुआ है। सैकड़ों गांव बेंगलूरु से जुड़ रहे हैं इसके लिए कनकपुर जुदा नहीं है। कनकपुर बेंगलूरु शहर में शामिल हुआ है कहने में कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इस पर किसी विशेष टिप्पणी की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार ने कनकपुर निर्वाचन क्षेत्र के बारे में बात की है, जिले के बारे में नहीं। अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में बयान देने के जरिए विकास पर जोर देने का काम कर रहे हैं परन्तु हर चीज का राजनीतिकरण शुरू हो गया है, इसे छोडक़र पूरे सिस्टम को होने वाले फायदे को देखना चाहिए।

किस-किस की संपत्ति है इसकी क्या किसी ने जानकारी दी है? सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए संपत्ति का मुद्दा सामने आता है। कुमारस्वामी ने जो भी निंदा करते हैं उसके लिए कोई आधार होना चाहिए। जॉर्ज के घर में सिद्धरामय्या ने क्या किया है पूछेंगे तो ये सवाल ही रह जाएगा। हिट एण्ड रन केस बनकर रह जाएगा। पेनड्राइव के मुद्दे पर भी यही हुआ। निंदा करने के लिए ट्वीट करने से कोई फायदा नहीं होगा। मीडिया में तो चर्चा होगी परन्तु असल में कुछ भी पता नहीं चलेगा।

शेट्टर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केवल नाम सुनाई दे रहा है, इसके अलावा कुछ नहीं हो रहा है। अध्यक्ष कौन इस बारे में खुलकर बताना चाहिए। दिल्ली के वरिष्ठ एक नाम छोडक़र प्लस-माइनस देखते हैं और फेल होने पर फिर दूसरा नाम छोड़ देते हैं। इसका प्रयोग कर रहे हैं। इस बारे में शोभा करंदलाजे ने ही कहा है कि यह अटकलें हैं। इसे कैसे आधिकारिक कह सकते हैं, इसका कोई मतलब ही नहीं है। अगर किसी राष्ट्रीय पार्टी की विफलता का उदाहरण है तो प्रदेश भाजपा इसका उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्ष और विपक्षी नेताओं का चयन नहीं करने पाने की दययीन स्थिति भाजपा को आई है। लोगों को यह समझना चाहिए।

जब 104 थे तब कुछ नहीं हुआ तो अब क्या हो सकता है
शेट्टर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को कुछ नहीं होगा परन्तु संक्रांति के बाद यह राजनीतिक भूचाल आएगा कहकर उम्मीद जगाने के साथ कार्यकर्ताओं पार्टी छोडक़र जा रहे नेताओं को अपने पाले में रखने की कोशिश भाजपा कर रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार पांच साल तक मजबूत रहेगी। जब 104 थे तभी कुछ नहीं हो सका, अब क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की इच्छा के अनुसार यात्रा कर रहे हैं। वे कांग्रेस में आने के बाद से ही नहीं, शुरू से ही यात्रा करते रहे हैं। शुरू से ही राज्य के दौरे करने के नेतृत्व गुण विकसित हैं। प्रदेश का दौरा पहले भी किया है और अब भी जारी रखा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *