रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर की ओर से आयोजित
हुब्बल्ली. रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर की ओर से 28 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार रैली आयोजित की गई है।

शहर में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर की डॉ. महिमा दंड ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हुब्बल्ली से गोवा तक कार रैली निकाली जाएगी। 28 अक्टूबर सुबह 6 बजे गोकुल रोड स्थित केएलई इंजीनियरिंग कॉलेज से कार रैली शुरू होगी। रोटरी क्लब 3170 जिला गवर्नर नासीर बोरसदवाला हरी झंड़ी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। रैली में 80 से अधिक कारें भाग लेंगी। एक कार में केवल चार सदस्यों को ही मौका दिया गया है। फेडरेशन ऑफ मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से हुब्बल्ली से गोवा का रूट निर्धारित किया जाएगा। हुब्बल्ली से गोवा रूट में आने वाले गांवों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसमें चिकित्सक भी होंगे। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लोगों का हुब्बल्ली के किम्स में इलाज करवाया जाएगा।

रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर अध्यक्ष आनंदकुमार पटवा ने कहा कि आम तौर पर सभी स्वास्थ्य जांच शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता रैलियों का आयोजन करते हैं परन्तु कोई भी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का रोटरी क्लब की ओर से आयोजित यह पहला कार्यक्रम है। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताने से लोग कतराते हैं। इसके चलते लोगों में जागरूकता फैलाना जरूरी है।

संवाददाता सम्मेलन में रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली विद्यानगर सदस्य प्रवीण जैन, अरविंद पाटिल, गोविंद मगजिकोंड़ी, संजय शेट्टी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *