जवाहर नगर में लूट का मामला
सीपीआई मूलमनी पर पिस्तौल से गोली मारने की कोशिश
मूलमनी ने आत्मरक्षा में मारी पैर पर गोली
घायल आरोपी को सरकारी अस्पताल में कराया भती
यादगिरी.
नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर स्थित नंद किशोर जवाहर के घर में 19 दिन पूर्व हुई लूट के मुख्य आरोपी रफी अब्दुल्लाह के पैर पर पुलिस ने सोमवार की सुबह गोली मार कर उसे दर दबोचा।

पुलिस ने कहा कि पुलिस थाना निरीक्षक (सीपीआई) सुनील मूलमनी के नेतृत्व की टीम की ओर से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान यादगिरी शहर के बाहरी इलाके वर्कनल्ली के पास आरोपी रफी अब्दुल्लाह ने सीपीआई मूलमनी पर चाकू से हमला कर पिस्तौल से गोली मारने की कोशिश की। आत्म रक्षा के लिए सीपीआई मूलमनी ने रफी पर गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि पैर में गोली लगने से घायल हुए रफी को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीपीआई सुनील मूलिमानी, सीपीसी हरिनाथ रेड्डी, अब्दुल बासित घायल हुए हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मुहम्मद साजिद अब्दुल वाहिद, सैयद मुस्लियार सैयद गौस कुरुडी, मेहबूब मुहम्मद हुसैन पटेल, शाहबाज हयास मुहम्मद उस्मान शेख को पहले ही गिरफ्तार किया था।

ये है मामला

दीपक नंदकिशोर जवाहर के घर में 24 फरवरी को रात साढ़े नौ बजे के करीब लूट की घटना हुई थी इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। घर में घुसे चार चोरों ने चाकू, लोहे का स्कैनर दिखाकर फरियादी व उसके परिजनों को डराया। बेडरूम की अलमारी से चार तोला सोने के गहने, चेन, चांदी की पायल, 5,000 रुपए नकदी, पांच मोबाइल फोन और 19.15 लाख रुपए का अन्य सामान लूटा था। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए टीम गठित की थी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *