MALLIKARJUN KHARGE ADRESSING PRESS IN HUBBALLI ALSO SEEN IN PIC EX C M JAGADISH SHETTAR AND CROWD KIRAN BAKEL -HUBBALLI
हुब्बल्ली में बुधवार शाम को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

एआईसीसी अध्यक्ष खरगे ने कहा
हुब्बल्ली.
एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे चार जिलों में घूम चुके हैं। चारों जिलों में कांग्रेस के प्रति अच्छा माहौल है। राज्य में कांग्रेस समर्थक माहौल बना है। कांग्रेस का सत्ता में आना पक्का है। लोगों ने ही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
शहर में बुधवार शाम को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां आ कर जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय चुनाव नहीं है। विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव से ज्यादा प्रचार कर रहे हैं। भाजपा नेता निराश हुए हैं। हताश होकर मनमानी बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को यह शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो दंगे होंगे। इसका मतलब क्या कर्नाटक के लोग इतने बुरे हैं? अमित शाह को भडक़ाऊ बयान देना बंद करना चाहिए।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि न खाउंगा, न खाने दूंगा परन्तु 40 फीसदी भ्रष्टाचार की इजाजत देते हैं। रिश्वत ले कर काम करने की बात लोग कह रहे हैं। सत्य हरिश्चंद्र की तरह बात करने वाले मोदी भ्रष्टों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में मोदी पूरी तरह से विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार में ही 2.58 लाख पद रिक्त हैं। इसके बावजूद भर्ती क्यों नहीं कर रहे हैं? भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई पर लगाम लगाने में विफल हुए हैं। लोगों ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है। भाजपा को सत्ता चलाने का कोई अधिकार नहीं है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी उनका चेहरा देखकर वोट देने को कहते हैं। कितनी बार उनके चेहरे को देखना चाहिए? क्या मोदी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे? क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनेंगे? मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मोदी और शाह को देखकर वोट करने की बात कहते हैं। यदि ऐसा है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने कोई काम नहीं किया है। आपनेे जो काम किया है उसे बताकर वोट मांगें।
उन्होंने सवाल किया कि भाजपा वाले सबको डराने का काम कर रहे हैं। पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो क्या यहां सिर्फ शोर-शराबा, हंगामा होता था..? उकसाने का काम कर रहे हैं। मामले दर्ज करने की धमकी देते हैं। भडक़ाऊ बयान पर अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर चर्चा की जा रही है। राहिल गांधी के खिलाफ डिफार्मेशन का मुकदमा दायर किया गया था। सजा सुनाते ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। मोदी और शाह ने कानून का गलत इस्तेमाल किया है। इनके लिए एक और दूसरों के लिए एक अलग कानून है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारा संघर्ष लोकतंत्र के अस्तित्व और संविधान की रक्षा के लिए है। अगर इस चुनाव में बदलाव होता है तो पूरे देश में विश्वास बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक को एटीएम के तौर पर इस्तेमाल करने के अमित शाह और भाजपा के आरोप पर खरगे ने कहा कि खजाना उन्हीं के पास है। पेगासस को साथ रखकर सभी पर पैनी नजर रखते हैं। लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। एटीएम उन्हीं के पास है।
खरगे की हार के लिए कांग्रेसी नेता जिम्मेदार होने के भाजपा, जदएस के आरोप पर खरगे ने कहा कि मेरी हार हुई उसके लिए किसी को दोष नहीं दूंगा। उन्होंने मुझे निशाना क्यों बनाया था। मैं कर्नाटक के विपक्षी दल का नेता था। कर्नाटक के प्रतिनिधि के रूप में काम किया। खरगे की तरह शेट्टर को भी निशाना बनाया गया। उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचने के कारण कांग्रेस में आए हैं। निशाना बनाना स्वाभाविक है। हम भी उनकी तरह ही पूरी ताकत झोंककर जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
खरगे ने कहा कि अमित शाह के आने से क्यों चिंतित हों? नड्डा के आने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है परन्तु सत्ता में रहकर सरकार की सुविधाओं का उपयोग करके पार्टी को वोट देने की मांग करने के बारे में हमारी आपत्ति है।
खरगे ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जो भी करेंगे क्या उसे माफ करना चाहिए.? सरकारी पैसे पर पार्टी का प्रचार किया है। सत्ता के दुरुपयोग का बोलबाला है।
संवाददाता सम्मेलन में जगदीश शेट्टर, संतोष लाड, प्रसाद अब्बय्या, अनिल कुमार पाटील, अल्ताफ हुसैन हल्लूर, महेंद्र सिंघी, पारसमल जैन, सदानंद डंगनवर, मंजुनाथ कुन्नूर समेत कई उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *