हुब्बल्ली में पद्मश्री विजय संकेश्वर और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में एकजुटता को प्रदर्शित करते भाजपा प्रत्याशी।

महेश टेंगिनकाई ने कहा
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार महेश टेंगिनकाई ने कहा कि भाजपा से ही शहर का व्यापक विकास संभव है।
हुब्बल्ली में पद्मश्री विजय संकेश्वर और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश ने कहा कि 24 गुणा 7 पेयजल परियोजना, स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए सीवरेज परियोजना, पार्कों का विकास और शहर के अंदरूनी हिस्से में बेहतरीन गुणवत्ता वाली सडक़ों का निर्माण, कई परियोजनाएं हमारे सामने हैं जिन्हें आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. क्रांति किरण, एम.आर. पाटिल, नागराज छब्बी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *