हुब्बल्ली. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कित्तूर कर्नाटक के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।

हुब्बल्ली में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि शाह धारवाड़ जिले के बूथ स्तरीय विजय संकल्प कार्यक्रम में भाग लेंगे। एमके हुबली में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और मंडल के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

कर्नाटक में राष्ट्रीय नेताओं का प्रभाव- उन्होंने कहा कि कित्तूर कर्नाटक भाजपा का गढ़ है। शाह समग्र कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे मंड्या आए थे, अब कित्तूर कर्नाटक आए हैं और अगले महीने कल्याण कर्नाटक का दौरा करेंगे। हमारी पार्टी और पार्टी संगठन निरंतर जारी रहेगा। केंद्र और राज्य की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कार्यक्रम जारी है। कर्नाटक की राजनीति में राष्ट्रीय नेताओं का प्रभाव रहा है।

कोई आंतरिक मतभेद नहीं

बोम्मई ने कहा कि बेलगावी भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। पार्टी का विकास जरूरी है। सभी को एक लक्ष्य दिया गया है और सभी को इसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।पार्टी की प्रगति के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

शिवकुमार को है भाजपा का खौफ

बोम्मई ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भाजपा का डर सता रहा है। इस लिए उन्हें सपने में भी भाजपा दिखाई देती है। इस वजह से वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्हें भाजपा के विकास कार्य बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं।

डबल इंजन सरकार कर रही है अच्छे कार्य

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि केंद्र में बहुत अच्छी तरह से काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ मिलकर हम अच्छी तरह से काम कर रहे हैैं। हमारी डबल इंजन की सरकार है।

शहर में शनिवार को केएलई संस्थान के बीवीबी इंजिनीयिरिंग कॉलेज के अमृत महोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए बोम्मई ने कहा कि कोई राज्य आर्थिक रूप से विकसित होता है, तो राज्य शैक्षिक रूप से भी बढ़ता है। कर्नाटक पूरे देश में एफडीआई में नंबर एक है। अमित शाह ने भारत को नक्सली और आतंकवादी मुक्त बनाया। वे फौलादी व्यक्ति हैं। अमित शाह ने गृह विभाग में बहुत सारे बदलाव करने के जरिए जो किसी ने नहीं की उस उपलब्धि को हासिल किया है।

राज्य के लिए शाह ने बहुत योगदान दिया-

 सीएम बोम्मई ने कहा कि अमित शाह ने आज कर्नाटक को फॉरेंसिक साइंस कैंपस दिया। आगामी दिनों में यह बड़ी सौगात होगी। अमित शाह ने लड़कियों के लिए 700 करोड़ रुपए दिए हैं। उसहकारिता मंत्री शाह से आगामी दिनों में सहकारिता विभाग में बड़ी क्रांति होगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्रों को देखकर अपना भाषण शुरू किया और मजाक में कहा कि आपको देखकर मुझे जलन होती है। यहां बैठने के बजाय मुझे सामने बैठना चाहिए था। वहां बैठने का मजा यहां नहीं आता। फिलहाल बीवीबी परिसर को देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें यहां छात्र होना चाहिए था। कॉलेज में सिविल और मैकेनिकल के अलावा कुछ भी नहीं था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *