.ईदगाह और मस्जिदों में अदा की ईद की सामूहिक नमाज
.मांगी देश में अमन-चैन की दुआ
हुब्बल्ली. शहर में ईद उल फितर का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गई।
सुबह ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की। इसके अलावा पूरानी हुब्बल्ली, मंटूर रोड, उणकल, अमरगोल, धारवाड़ की ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मुल्क की तरक्की-खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।

इसके बाद मुस्लिम समाज के बंधुओं ने मूरुसाविरमठ पहुंचकर गुरुसिध्दराजयोगींद्र स्वामी से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। पूरे एक महीने के कठिन रोजे के बाद ईद का त्योहार आता है। इस दिन लोगों के घरों में सिवइयां बनती हैं, इसलिए इस पर्व को मीठी ईद भी कहा जाता है।
ईद उल फितर के अवसर पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा भारी पुलिस जाप्ता लगाया गया था। शहर में ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *