हैदर नदफ।
हैदर नदफ।

निगम पार्षद के पति की मौत
विजयपुर.
विजयपुर महानगर निगम के वार्ड संख्या 19 की एआईएमआईएम पार्षद निशात नदाफ के पति उपद्रवी (राउडी) शीटर हैदर नदफ की समाजकंटकों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
जलनगर थाना क्षेत्र में वज्रहनुमान इलाके के चंादपुर कॉलोनी के पास शनिवार सुबह 10 बजे के करीब समाजकंटकों ने हैदर नदफ की कार को रोककर गोलियां चलाईं। बचने के प्रयास में जमीन पर गिर गिरे नदाफ की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां सीने और माथे पर लगी हैं, छह गोलियां शरीर में लगी हैं। फायरिंग करने वाले हमलावर फरार हो गए हैं।
परिवार का अलाप चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में हुए महा नगर निगम चुनाव में हैदर नदफ ने वार्ड संख्या 19 से अपनी पत्नी निशात नदफ को एआईएमआईएम की टिकट से चुनाव लड़ाकर जीतवाया था। वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था। हमले के सही कारणों का पचा नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने संदेह व्यक्त किया है कि महानगर निगम चुनाव की रंजिश और हैदर के खिलाफ व्यक्तिगत घृणा के चलते गोलिबारी की गई होगी। राउडी शीटर हैदर ने बहुत सारे दुशमन बना लिए थे, यह भी हत्या का कारण हो सकता है।
चुनाव की दहलीज पर हुई इस घटना ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक एचडी आनंद कुमार और पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *