हुब्बल्ली में शनिवार को हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के समर्थन में रोड शो करते कन्नड़ के हैट्रिक हीरो डॉ. शिवराज कुमार।
हुब्बल्ली में शनिवार को हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के समर्थन में रोड शो करते कन्नड़ के हैट्रिक हीरो डॉ. शिवराज कुमार।

शहर में शिवराज कुमार का रोड शो
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के समर्थन में कन्नड़ के हैट्रिक हीरो (अभिनेता) डॉ. शिवराज कुमार ने रोड शो कर वोट मांगा।
शिवराज कुमार और गीता शिवराज कुमार ने नागाशेट्टीकोप्पा के अंजनेय (हनुमान) मंदिर से रामनगर तक खुले वाहन में विशाल रोड शो कर प्रशंसकों का अभिवादन किया।
शिवराज कुमार ने कहा कि पिछले तीन दशकों से हुब्बल्ली के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे शेट्टर को एक बार फिर से आपका आशीर्वाद चाहिए। शेट्टर को रिकॉर्ड अंतर से जीतवाना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टर, नेता रजत उल्लागड्डिमठ, पी.के. रायनागौडर, सतीश मेहरवाड़े, शिल्पा शेट्टर, संकल्प शेट्टर सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुंडगोड़ कार्यक्रम के बाद अपने चहेते अभिनेता के केश्वापुर पहुंचने पर प्रशंसकों ने जमकर नारेबाजी की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *