चिक्कोडी के आरडी कॉलेज मैदान में चुनावी रैली को सम्बोधित करते एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

प्रधान मंत्री के खिलाफ बरसे खरगे
बेलगावी.
एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में करीब 40 फीसदी रिश्वत लेने के बारे में पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए। हमारे राज्य में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। फिर भी सरकारी कर्मचारियों की भर्ती क्यों नहीं हो रही है। 2 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां लंबित हैं। दो साल में कीमतें अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं और मोदी ने हर चीज पर जीएसटी लगा दिया है। एक ही हवा को मुफ्त दिया है।
चिक्कोडी में बुधवार को आरडी कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी रैली में अमित शाह पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए ही राज्य में आए अमित शाह ने कहा है कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आई तो दंगे भडक़ उठेंगे। उनका यह बयान कर्नाटक के लोगों का अपमान है। वे ही हिंदू-मुस्लिम संघर्ष की स्थिति पैदा कर रहे हैं। हम अमित शाह के भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। साथ ही हम कोर्ट भी जाएंगे। एक केंद्रीय गृह मंत्री का अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो दंगे होंगे कहने का क्या मतलब है।
खरगे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले दावा कर रही है कि उनकी डबल इंजन की सरकार है। इसमें कर्नाटक का एक इंजन खराब हो गया। इस चुनाव में हमें बाबा साहेब अंबेडकर की ओर से दिए गए संविधान को बचाना है। लोकतंत्र में ऐसी स्थिति पैदा की जा रही है कि कोई सच नहीं लिख सकता, कोई सच नहीं बोल सकता। अगर संविधान रहना है तो कांग्रेस पार्टी को वोट दें। सत्ता स्थित डबल इंजन की सरकार कोई भी कार्य नहीं करेगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *