हुब्बल्ली के अमरगोल में शोड शो में भाग लेते मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।

सीएम बोम्मई ने कहा
हुब्बल्ली.
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस का बिना किसी तत्य के मुझ पर भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने का आरोप राज्य के लोगों का अपमान है।
शहर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या समेत कांग्रेस नेताओं ने हार की हताशा में मुझ पर अनरगल आरोप लगा रहे हैं। जनता सब कुछ देख रही है। चुनाव में कांग्रेस की हार 100 प्रतिशत तय है। यह जानकर मुझ पर निजी हमला कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार का अभिन्न अंग है कांग्रेस

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पार्टी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा है कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार है, भ्रष्टाचार का मतलब कांग्रेस है, कांग्रेस भ्रष्टाचार का अभिन्न अंग है।
बोम्मई ने कहा कि शिगगांव में आयोजित भाजपा के जयवाहिनी रोड शो कायक्रम को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों का उत्साह देखा जाए तो यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य भर में भाजपा पार्टी की लहर है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी सलाह

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आने के बाद राज्य पूरी तरह से भाजपा का हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव को लेकर कुछ सलाह दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की समीक्षा करने को कहा है। कुछ कार्यक्रम ओवरलैप हो रहे हैं. आज रात समीक्षा की जाएगी।

झूठ बोलकर फंसे हैं सिद्धरामय्या

सिद्धरामय्या के लिंगायत के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया है के बयान के जवाब में बोम्मई ने कहा कि सिद्धरामय्या का झूठ पकड़ा गया है। मैंने सिद्धरामय्या को चुनौती दी। मुझ पर आरोप लगाओ और इसे साबित करो। लोग जानते हैं कि वे सिर्फ मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।

सिध्दरामय्या को दी चुनौती

बोम्मई ने चुनौती देते हुए कहा कि सिद्धरामय्या के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ मामलों की लोकायुक्त जांच भी बिठा दी गई है। मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्धरामय्या को साबित करके दिखाएं। भ्रष्टाचार की मांद कांग्रेस में कितने नेता जेल गए हैं। जमानत पर बाहर आए हैं इस बारे में सब जानते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले हैं, जिन्हें लोकायुक्त को सौंपा गया है। हम पर झूठे आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के नेताओं को अपने खिलाफ दर्ज मामलों का जवाब देना चाहिए। इतना ही नहीं कांग्रेस के कई नेता जेल जा चुके हैं। ऐसे में मुझ पर आरोप लगाना सही नहीं है।

बिना दर्शकों वाली नाटक कंपनी है कांग्रेस

शहर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अमरगोल में भाजपा प्रत्याशी अरविंद बेल्लद की प्रचार सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि आज मेला लगाने वालों और विकास करने वालों के बीच चुनाव चल रहा है। हमारी प्रलोभन देने वाली पार्टी नहीं, विकास करने वाली पार्टी है। कांग्रेस बिना दर्शकों की नाटक कंपनी है। कांग्रेस प्रदेश के लिए दरिद्र है। उनकी मौजूदगी ही हमारा दुर्भाग्य है। ऐसा दुर्भाग्य दोबारा नहीं आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दीन-दलितों की उपेक्षा की है। वहां के लोग अब भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। इतने दिनों तक कांग्रेस ने गरीब दलितों को ठेके पर लिया हो ऐसा बर्ताव किया था। इस बार ऐसी कांग्रेस को कुएं में डाल देना चाहिए। दलित वोट बैंक भाजपा के पाले में आ गया है। इससे कांग्रेसी हताश हैं। कांग्रेस कुछ दिनों में दिवालिया हो जाएगी। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंद बेल्लद पचास हजार मतों के अंतर से निर्वाचित होंगे।
बोम्मई ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही राहुल गांधी को बसवन्ना पर प्यार उमड़ पड़ता है। जब राज्य में किसानों ने आत्महत्या की तब राहुल गांधी नहीं आए। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया।अब वे कूडलसंगम जाकर विभूति लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पिता और माता की कब्र अमरगोला में है। अमरगोला गांव मेरा गांव है। इस शहर के बुजुर्गों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। आपके पास एक अच्छा जनसेवक चुनने का अवसर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *