पुरानी हुब्बल्ली से निषेधाज्ञा हटाई

हुब्बल्ली. पुरानी हुब्बल्ली में हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने रविवार को एमआईएमआईएम की हुब्बल्ली इकाई के अध्यक्ष दादापीर बेटगेरी समेत आठ जनों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुरानी हुब्बल्ली में निषेधाज्ञा हटाई गई है।
शनिवार को महानगर निगम में एमआईएमआईएम के पार्षद नजीर अहमद होन्याल को गिरफ्तार किया गया था। हिंसक प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में दादापीर को गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 146 हो गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रमुख आरोपी वसीम पठान से पूछताछ कर रही पुलिस ने उसके टैब से महत्वपूर्ण जानकारी संग्रह की है। वसीम की गिरफ्तारी के दौरान टैब व मोबाइल फोन जब्त किया गया था। टैब का इस्तेमाल कर कुछ लोगों को ईमेल भेजा गया है। ये सभी स्थानीय हैं या फिर बाहर वाले इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंसक प्रदर्शन के बाद वसीम का मोबाइल स्विच ऑफ हुआ। वह दूसरों के नाम पर दो सिम खरीदकर उन्हें दूसरे फोन में डालकर इस्तेमाल कर रहा था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *