खुदाई के दौरान 10 और तांबे के सिक्के मिले

बागलकोट. ऐतिहासिक शहर बादामी में अगस्त्य तीर्थ झील और मेणबसदी के बीच के क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की आर से की जा रही खुदाई में 10 और तांबे के सिक्के मिले हैं।

मेणबसदी की चौथी गुफा जैन बसदी के निचले हिस्से में खुदाई के दौरान पहले मिट्टी के बर्तन, सिक्के और हड्डियां मिली थीं और अब उसी स्थान पर फिर से 10 सिक्के मिलने से खोज को और गति मिली है।

इनके अतिरिक्त मुख्य रूप से पत्थर की सीढिय़ां और ढीले पत्थर की सीढिय़ां पाई गईं थी। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने राय व्यक्त की है कि ये सीढिय़ां अगस्त्य तीर्थ समुद्र तट को जैन बसदी से जोडऩे का मार्ग थीं।

धारवाड़ क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग के मुख्य अधीक्षक रमेश मूलीमनी ने कहा कि अब मिले सिक्कों को रासायनिक प्रयोगशाला में भेजकर इनके प्रचलन काल का पता लगाना संभव हो सकेगा। इसके चलते अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि ये सिक्के लगभग 4 से 5 सेमी लंबे हैं। चूंकि ये सिक्के मिट्टी में दबे हुए थे, इसलिए इनका रासायनिक प्रयोगशाला में परीक्षण पर ही इनका पूरा विवरण पता चलेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *