जयदेव हृदयरोग अस्पताल के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की मांगसांसद बसवराज बोम्मई।

तीन वर्ष बाद भी कार्य अधूरा

सांसद बोम्मई ने जताई लागत बढऩे की आशंका

हुब्बल्ली. सांसद बसवराज बोम्मई ने अरविंद नगर के पास निर्माणाधीन जयदेव हृदयरोग अस्पताल की पहली चरण की निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी करने की मांग की है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद बोम्मई ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुए तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह अधूरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अनुदान नहीं मिला, तो कार्य में और देरी होगी और परियोजना की लागत में अनिवार्य रूप से वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत आवश्यक राशि जारी कर पहले चरण का कार्य पूरा करवाना चाहिए, ताकि जनता को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

जयदेव अस्पताल को क्षेत्रीय हृदय रोग उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे उत्तर कर्नाटक के हजारों मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना की देरी से न केवल लागत बढ़ रही है, बल्कि जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *