पुरानी हुब्बल्ली हिंसक मामला

हुब्बल्ली. पुरानी हुब्बल्ली हिंसक प्रदर्शन मामले से संबंधित पुलिस की ओर से दर्ज मामलों में 11 मामलों को उच्च न्यायालय पीठ ने अंतरिम स्थगनादेश जारी किया है।

पुरानी हुब्बल्ली में 16 अप्रेल को हुए हिंसक प्रदर्शन मामले से संबंधित पुरानी हुब्बल्ली थाना समेत आसपास के इलाकों में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने 157 जनों के खिलाफ 12 मामलों को दर्ज किया था। एक ही मामले से संबंधित पुलिस ने कई शिकायतों को दर्ज किया है, जो उचित नहीं है। इसके चलते पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामलों को निरस्त करने की मांग को लेकर मुहम्मद आरीफ नागराल समेत अन्य 157 जनों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

दोनों पक्षों से बहस सुनने के बाद उच्च न्यायालय की एक सदस्यीय पीठ ने कहा कि मामले के बारे में अधिक सुनवाई की जरूरत है। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए 12 मामलों में 11 के लिए स्थगन आदेश जारी कर सुनवाई 7 जून तक टाल दी है। याचिकाकर्ताओं के समर्थन में अधिवक्ता विश्वनाथ बीचगत्ती ने पैरवी की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *