तीन हस्तियों को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान
बल्लारी. विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय, बल्लारी का वर्ष 2023-24 का 13वां वार्षिक दीक्षांत समारोह गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजित होगा।
शहर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. एम. मुनिराजू ने कहा कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल थावर चंद गहलोत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अंतर-विश्वविद्यालय त्वरक, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडे विशेष संबोधन देंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एम.सी. सुधाकर मौजूद रहेंगे।
मानद डॉक्टरेट पाने वाले
इरफान रजाक, डॉ. वसुंधरा भूपति और बाविहल्ली नागनगौड़ा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी।
छात्रों की उपलब्धियां
-42 छात्र जीतेंगे 51 स्वर्ण पदक
-59 शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि
-155 छात्र (80 स्नातक, 75 स्नातकोत्तर) को रैंक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
परीक्षा परिणाम
-स्नातक डिग्री में 19,179 छात्र उत्तीर्ण
-स्नातकोत्तर परीक्षा 1,845 छात्र उत्तीर्ण

