बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय बालक की मौतबिजली गिरने से मृत बालक की जांच करते चिकित्सक।

कर्नाटक के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

किसानों में बढ़ी चिंता

कोप्पल. कर्नाटक के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच कोप्पल जिले में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

यह हादसा कोप्पल जिले के यलबुर्गा तालुक के एन. जरकुंटी गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय मंजुनाथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू होने की आशंका के चलते किसान जल्द काम निपटाने में जुट गए। तभी अचानक बिजली गिरने से मंजुनाथ गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह घटना बेवूर पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है।

इधर राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की खबरें सामने आई हैं। हासन जिले में करीब एक घंटे तक भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे सडक़ों, घरों की छतों और खेतों में ओलों की परत जम गई। बड़ी मात्रा में गिरे ओलों को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए।

रायचूर जिले के सिंधनूर तालुक के मल्लदगुड्डा गांव में भी करीब एक घंटे तक लगातार ओलावृष्टि हुई। इससे आम सहित अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।

मैसूर जिले के पिरियापट्टण और बेट्टदपुर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि पिरियापट्टण में बिजली गिरने से एक नारियल का पेड़ जलने की घटना भी सामने आई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *