खाद के गड्ढे में गिरने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत

कारवार. अंकोला तालुक के डोंगरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के हलवल्ली गांव में खाद के गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

मृतक लडक़ी की पहचान साध्वी श्रीकांत हेब्बार (2) के तौर पर की गई है। साध्वी अपने पिता श्रीकांत हेब्बार के साथ गौशाला गई थी, जब उसके पिता गौशाला में काम करने में व्यस्त थे, तब वह अचानक खाद के गड्ढे में गिर गई।

काम में व्यस्त श्रीकांत ने अपनी बेटी की हरकत पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद, जब उन्हें बच्ची की आवाज नहीं सुनाई दी, तो खोजबीन की तो पता चला कि साध्वी खाद के गड्ढे में गिर गई थी। अस्पताल ले जाते समय लडक़ी की मौत हो गई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *