"शक्ति" योजना के 2 साल, 497 करोड़ से ज्यादा महिला यात्रियों ने की मुफ्त यात्रा

हुब्बल्ली. राज्य कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गारंटी योजनाओं में से एक, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की “शक्ति” योजना ने 2 साल पूरे कर परिवहन के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया है। अब तक 497 करोड़ से ज्यादा महिला यात्रियों ने केएसआरटीसी, बीएमटीसी, केकेआरटीसी और एनडब्ल्यूआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की है।

11 जून, 2023 से शुरू की गई इस योजना को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिला है। निगम के अनुसार, 11 जून, 2023 से 10 जुलाई, 2025 तक 497 करोड़ महिला यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की है और इस योजना का लाभ उठाया है।

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 497,00,50,580 करोड़ महिलाओं ने निगमों की सरकारी बसों में यात्रा की है, जिनका टिकट मूल्य 12,593 करोड़ रुपए है। केएसआरटीसी में 150.97 करोड़, बीएमटीसी में 157 करोड़, उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम में 116 करोड़ और कल्याण कर्नाटक परिवहन में 71 करोड़ महिलाओं ने यात्रा की हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *