3 विशेष ट्रेनें हुईं स्थायीट्रेन।

उत्तर कर्नाटक को हैदराबाद से सीधी राहत

किराए में 25-30 प्रतिशत तक कमी

अब नियमित और भरोसेमंद सेवा

हुब्बल्ली. उत्तर कर्नाटक के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे विभाग ने हैदराबाद-बेलगावी मार्ग पर चलने वाली तीन विशेष ट्रेनों को स्थायी ट्रेन के रूप में परिवर्तित करने का आदेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य के कम से कम आठ जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

विशेष से स्थायी बनीं ट्रेनें

अब तक हैदराबाद, सिकंदराबाद और चर्लपल्ली से बेलगावी के बीच चलने वाली ये ट्रेनें केवल त्योहारों या अतिरिक्त भीड़ के समय ही संचालित होती थीं। लेकिन अब इन्हें स्थायी रूप से चलाने का फैसला लिया गया है, जिससे यात्रियों को नियमित और सुनिश्चित सेवा मिल सकेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

ये ट्रेनें बेगमपेट, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, यादगीर, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अधोनी, गुंतकल, बल्लारी, होसपेट, कोप्पल, गदग, हुब्बल्ली, धारवाड़, लोंडा, खानापुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी

वर्षों से चल रही विशेष ट्रेनों को यात्रियों की मांग और बेहतर प्रतिक्रिया के आधार पर स्थायी किया गया है। इससे यात्रियों को अब कम किराए में नियमित और भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी।
मंजुनाथ कनमरडी, जनसंपर्क अधिकारी, दक्षिण-पश्चिम रेलवे

…..

ट्रेन समय-सारिणी और विवरण

ट्रेन संख्या – प्रस्थान स्टेशन – गंतव्य स्टेशन – प्रस्थान समय (दिन) – आगमन समय (दिन)

17071 – हैदराबाद – बेलगावी – शाम 4.30 बजे (गुरुवार) – सुबह 10.30 बजे (शुक्रवार)
17072 – बेलगावी – हैदराबाद – दोपहर 1 बजे (शुक्रवार) – सुबह 7 बजे (शनिवार)
17073 – सिकंदराबाद – बेलगावी शाम 4.30 बजे (सोमवार) -सुबह 10.30 बजे (मंगलवार)
17074 – बेलगावी – सिकंदराबाद – दोपहर 1 बजे (मंगलवार) – सुबह 7.15 बजे (बुधवार)
17075 – चर्लपल्ली – बेलगावी – शाम 4 बजे (शनिवार) – सुबह 10.30 बजे (रविवार)
17076 – बेलगावी – चर्लपल्ली – दोपहर 1 बजे (रविवार) – सुबह 8.45 बजे (सोमवार)

यात्रियों को मिलने वाले लाभ

किराए में कमी : विशेष ट्रेनों की तुलना में 25-30 प्रतिशत तक सस्ता किराया
नियमित सेवा : तय समय पर लगातार संचालन
छात्रों व कर्मचारियों को राहत : हैदराबाद जाने वाले लोगों के लिए सुविधा
व्यापार को बढ़ावा : दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *