रायचूर में हाईवे किनारे 35 अवैध दुकानें ध्वस्तरायचूर में हाईवे किनारे जेसीबी की मदद से हटाते अवैध दुकानें।

6-7 साल की कानूनी लड़ाई के बाद कार्रवाई

सडक़ चौड़ी होने से यातायात होगा सुगम

रायचूर. शहर के मंत्रालय रोड स्थित नवोदय अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया। इस दौरान 35 अवैध शेड, दुकानें, भवन और होटल को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त जुबिन मोहापात्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के आधार पर की गई। अधिकारियों के अनुसार, पिछले 6-7 वर्षों से इस मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। न्यायालय के निर्देश पर संबंधित सर्वे नंबरों की जांच में 35 अवैध निर्माण पाए गए थे।

दुकानदारों को 11 मार्च तक स्वयं अपने खर्च पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर पालन नहीं करने पर निगम ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से सीधे कार्रवाई की। सुबह से दोपहर तक चले अभियान में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों से सडक़ किनारे बनी इन अवैध दुकानों के कारण यातायात बाधित होता था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। बताया गया कि इस इलाके में पूर्व में सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

स्थानीय नेता रविंद्र जलदार ने कहा कि निवासियों ने इस मुद्दे को हाईकोर्ट में उठाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो पाई। उन्होंने इसे जनहित में जरूरी कदम बताया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी शहर में जहां-जहां अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *