बढ़ रहे दुर्घटनाओं के मामले
चार वर्षों में 1,513 लोगों की मौत
बागलकोट. जिले में दुर्घटना के मामले बढ़ रहे हैं और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। ट्रैक्टरों में गन्ना परिवहन के दौरान भी दुर्घटनाओं की संख्या बढऩे से मौतों भी हुई हैं।
चार वर्षों के दौरान 1,422 गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं और 1,923 साधारण दुर्घटनाएं हुई हैं। 1,513 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4,492 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2023 में 384 गंभीर दुर्घटनाएं, 478 साधारण दुर्घटनाएं हुई हैं और 402 मौत हो चुकी है जबकि 1,183 लोग घायल हुए हैं।
कुछ जगहों पर दुर्घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और वहां दुर्घटनाएं रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।
यातायात नियमों का पालन ठीक से नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। पुलिस विभाग की ओर से कई कदम उठाने के बाद भी दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में कमी नहीं आई है।
दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या कम करने के लिए पुलिस विभाग ने हेलमेट अनिवार्य करने का कानून लागू किया है। हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

दुर्घटनाएं रोकने की कार्रवाई
पुलिस विभाग ने जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर 15 और रा’य राजमार्ग (स्टेट हाईवे) पर 14 दुर्घटना क्षेत्र (एक्सीडेंट जोन) चिह्नित किए हैं। वहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए कार्रवाई की गई है।

सर्वे कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
दुर्घटना का कारण क्या है? क्या सडक़ निर्माण में चूक हुई है? इस बारे में अधिकारियों को सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
के.एम. जानकी, जिलाधिकारी, बागलकोट

जिले में 40 दुर्घटना जोन चिन्हित
जिले की प्रत्येक चीनी मिल में गन्ना ले जाने वाले दो हजार से अधिक ट्रैक्टर हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके चलते प्रत्येक ट्रैक्टर पर रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए। स्पीकर हटाकर लगाए जा रहे हैं। जिले में 40 दुर्घटना जोन चिन्हित किए गए हैं। बागलकोट में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं।
अमरनाथ रेड्डी, जिला पुलिस अधीक्षक, बागलकोट

बागलकोट जिले में हुए हादसों की जानकारी
वर्ष — गंभीर हादसे — साधारण हादसे — मृत्यु — घायल
2020 — 361 — 420 — 389 — 960
2021 — 321 — 481 — 34& — 1,069
2022 — 356 — 544 — 379 — 1,280
2023 — 384 — 478 — 402 — 1,183
कुल — 1,422 — 1,923 — 1,513 — 4,492

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *