45 अपराधियों को 6 महीने तड़ीपारपुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार।

पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने दी जानकारी
हुब्बल्ली. पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा कि हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्तालय में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल 45 अपराधियों को 6 माह के लिए तड़ीपार किया गया है।
शहर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने कहा कि तड़ीपार अपराधी हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और मारपीट जैसे अवैध कृत्यों में शामिल थे। आमतौर पर चुनाव और दंगों जैसी घटनाओं के दौरान तड़ीपार किया जाता था। अब, यह कार्य जुड़वां शहरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके चलते तड़ीपार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों को तड़ीपार अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। तड़ीपार अगर शहर में दिखाई दें तो जनता को पुलिस को सूचित करना चाहिए। आदेश का उल्लंघन कर शहर लौटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *