हत्या के प्रयास के 52 मामले
3 साल की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में हर साल औसतन 1300 हत्या के मामले
पुलिस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक
हुब्बल्ली. प्रेम निवेदन स्वीकार नहीं किया, मनचाहा प्यार नहीं मिला, प्रमिका या प्रामी ने साथ छोड़ दिया…इस तरह राज्य में तीन साल में प्यार के कारण 59 हत्याएं हुई हैं।
प्रदेश में सभी सरकारों के कार्यकाल में ऐसी हत्याएं हुई हैं। एक ओर जहां अनैतिक संबंध और ईष्र्या के कारण हत्याएं होती हैं, तो वहीं जिससे प्यार किया उसे नहीं पाने के कारण भी हत्याएं हुई हैं। पिछले तीन सालों में राज्य में प्यार में निराशा के कारण हत्या के 59 मामले और हत्या के प्रयास के 52 मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा पुलिस विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है।

प्रेम और यौन घृणा के कारण भी हत्याएं
हुब्बल्ली में एक कॉलेज छात्रा की नृशंस हत्या पूरे राज्य में सुर्खियां बटोर रही है। इसी तरह राज्य में कई हत्याएं हुई हैं। पुलिस विभाग की पिछली तीन साल की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में हर साल औसतन 1300 हत्या के मामले दर्ज होते थे। ज्यादातर हत्याएं अचानक हुए झगड़ों, जमीन विवाद और पुरानी दुश्मनी के कारण हुई हैं। प्रेम और यौन घृणा के कारण भी हत्याएं हुई हैं।

विकृत घटनाएं सामने आ रही हैं
प्यार से सहमत नहीं होने वालों पर तेज़ाब फेंकेने, बदनाम करने की घटनाएं भी हैं। हाल ही में इससे भी ज्यादा विकृत घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे प्यार करता था उस युवती से शादी करने से इनकार करने वाले व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर जलाशय में फेंकने की घटना बेलगावी जिले में हुई है। शादी करने का झांसा देकर रुकसाना नाम की महिला की हत्या करने का मामला बेंगलूरु में दर्ज हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मुंबई में प्रेमिका के शव के टुकड़े कर कुकर में पकाकर कुत्ते को खिलाने की घटना ने हडक़ंप मचाया था। अब हुब्बल्ली की घटना ने नागरिक समाज को आहत किया है। हुब्बल्ली की नेहा हिरेमठ के पिता ने शिकायत की है कि प्यार से इनकार करने पर उनकी बेटी की हत्या की है। यह चौंकाने वाली बात है कि प्यार के नाम पर मतभेद हत्याओं में तब्दील हो रहे हैं।

पसंद करने के साथ खोने की ताकत विकसित करें
जब प्यार नहीं मिलता तो इंसान स्वाभाविक रूप से उदास हो जाता है। कुछ लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं और इससे आ जाते हैं। कुछ लोगों में नफरत बढ़ा लेते हैं। यह मनोदशा पुरुषों और महिलाओं में समान होती है। शायद ही कुछ लोग हत्या जैसी असामान्य प्रतिक्रिया दिखाते हैं। इसके चलते वस्तु हो, व्यक्ति हो, रिश्ता हो, उसे अधिक पसंद करने के साथ हमें उसे खोने की ताकत विकसित करनी चाहिए।
डॉ. विजयराज, मनोवैज्ञानिक

प्यार में निराशा से किए गए हत्या के मामले
वर्ष    —    हत्या   —  हत्या के प्रयास
2021 —    25    —    12
2022 —    15    —    19
2023 —    19    —    21

राज्य में हुई हत्याएं
वर्ष     —  हत्याएं
2021  —  1324
2022  —  1378
2023  —  1296

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *