नराकास की 76वीं बैठक संपन्ननराकास की 76वीं बैठक

हुब्बल्ली. शहर के दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय, रेल सौधा में सोमवार को हुब्बल्ली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 76वीं बैठक संपन्न हुई।

हुब्बल्ली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की उपाध्यक्ष एवं दपरे प्रधान मुख्य सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर सह मुख्य राजभाषा अधिकारी शोभना गुप्ता ने स्वागत कर कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति, प्रेरणा एवं प्रोत्साहन पर आधारित है, वहीं राजभाषा नियमों का अनुपालन करना भी जरूरी है। उन्होंने कार्यालयों में राजभाषा का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर राजभाषा की गतिविधियां जैसे टेबुल ट्रेनिंग, कार्यशालाएं और हिंदी में भी तकनीकी सेमिनार जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में हुब्बल्ली टॉलिक की प्रगति उल्लेखनीय रही है। राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास जारी रखना चाहिए, ताकि हुब्बल्ली नराकास राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में अग्रणी रहे।
दपरे के अपर महाप्रबंधक एवं हुब्बल्ली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष केएस जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर हुब्बल्ली नगर राजभाषा पत्रिका के 11वें अंक का विमोचन किया।

केएस जैन ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार गठित हुब्बल्ली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का प्रमुख उद्देश्य नगर में स्थित केन्द्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों में राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की समीक्षा करना, इसे बढ़ावा देना और इसके मार्ग में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। “ग” क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद हिंदी यहां संपर्क भाषा के रूप में प्रचलित है। हुब्बल्ली नराकास पत्रिका के सफल प्रकाशन के लिए उन्होंने संपादक मंडल की भी सराहना की।

केएस जैन ने हुब्बल्ली नगर राजभाषा समिति की ओर से आयोजित हिंदी माह-2024 के दौरान सदस्य कार्यालयों के जरिए प्रायोजित हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने के लिए हुब्बल्ली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्यालयों, बैंकों एवं उपक्रमों को भी शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव एवं दपरे प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी सचिन आर जैन ने नराकास के सदस्य कार्यालयों से प्राप्त राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित रिपोर्टों के आधार पर एक समेकित समीक्षा रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की, जिस पर समिति की ओर से विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में हुब्बल्ली नगर स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

केनरा बैंक हुब्बल्ली के राजभाषा वरिष्ठ प्रबंधक अविनाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *