धोखाधड़ी का मामला
हुब्बल्ली. धारवाड़ के रमानंद भुजंगा को ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने, फिर धमकी देकर 9 लाख ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। रमानंद ने हीरो रुपी लोन नामक एप्लिकेशन के जरिए पैसे ट्रांसफर किए थे।

शिकायत के मुताबिक जालसाज ने विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों से कॉल कर एप्लिकेशन के माध्यम से आपको ऋण दिया गया, उसे तुरंत चुकाना होगा। अन्यथा, फोटो को अश्लील तस्वीरों से जोडक़र दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने की धमकी देकर दो चरणों में 9 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए थे। इसके बाद उसकी फोटो और मोबाइल कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य लड़कियों की फोटो डाउनलोड कर उन्हें अश्लील फोटो के साथ अटैच कर दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। उसने और पैसे ट्रांसफर करने की भी धमकी दी है।

साइबर अपराध पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *