शुरू नहीं हुआ नया अस्पताल
उचित उपचार के लिए संघर्ष कर रहे हैं लोग
हुब्बल्ली. हावेरी जिले का धुंडशी होबली (राजस्व केंद्र) केंद्र है और अगर आसपास के गांवों के लोग बीमारी के कारण अस्पताल में आते हैं, तो उचित उपचार प्रदान करने के लिए कर्मचारियों के नहीं होने से लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। गांव में अस्पताल भवन निर्माण हुए चार माह बीत चुके हैं परन्तु काम शुरू नहीं हो सका है।

गांव के युवा विनायक ने बताया कि पुराना भवन से बदबू से भरा हुआ है, मरीजों को उचित आसन, बिस्तर और जगह के अभाव से परेशानी हो रही है। अधिकारियों को जल्द से जल्द नए भवन में कार्य शुरू करने की कार्रवाई करनी चाहिए।

उपेक्षा की जा रही है

गांव के शिवानंद ने अफसोस जताया कि सरकार संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कई योजनाएं लागू करने की कोशिश कर रही है, इनके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की उपेक्षा की जा रही है।

उचित वेतन नहीं मिल रहा

मरीजों की शिकायत है कि आम लोगों के बीमारी के डर से सरकारी अस्पताल जाने पर इंजेक्शन लगाकर, सलाइन लगाने पर कर्मचारी पैसे मांगते हैं। यदि कर्मचारियों से पैसे क्यों मांगते हो कहकर पूछने पर असहाय होकर कहते हैं कि हम अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं और हमें उचित वेतन नहीं मिल रहा है।

उग्र आंदोलन किया जाएगा

सरकार गरीब लोगों के स्वास्थ्य देखभाल को उच्च प्राथमिकता दे रही है, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया है कार्य शुरू करने में देरी की जा रही है और कर्मचारियों के समय परन नहीं आने गरीबों मेहनत-मजदरी मजदूरी को न जाकर पूरा दिन अस्पताल में बिताना पड़ रहा है। कुछ दिनों में नया स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

-ईरन्ना सामगोंड, अध्यक्ष, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति

काम पूरा हो चुका है

नए भवन का काम पूरा हो चुका है। उच्च अधिकारियों से चर्चा कर कुछ ही दिनों में कार्य आरम्भ किया जाएगा।

-डॉ. सतीश, तालुक स्वास्थ्य अधिकारी, शिग्गांव

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *