बेलगावी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. भीमा शंकर गुलेद

एसपी डॉ. भीमा शंकर गुलेद ने दी जानकारी
बेलगावी. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. भीमा शंकर गुलेद ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से ज्ञात है कि हावेरी जिले के येलगच्चु गांव के बसवराज वेंकट की मौत भूख से नहीं हुई। उनके साथ जो शांतव्वा थीं वो भी उनकी मां नहीं है। बसवराज के असली माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुलेद ने कहा कि बसवराज और शांताव्वा पिछले 14 साल से साथ मिलकर काम कर रहे थे। वे मजदूरी करने के लिए गोवा, बेंगलूरु और अन्य जगहों पर जाते थे। 31 जनवरी को बसवराज का शव खानापुर तालुक में लिंगनमठ के पास मिला था। वहां मिले मोबाइल फोन से महिला ने किसी और के मोबाइल फोन से कॉल की थी। नंदगढ़ पुलिस ने मोबाइल कॉल की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने ही स्थानीय लोगों की मदद से बसवराज का अंतिम संस्कार किया है।

बसवराज ने की आत्महत्या
उन्होंने कहा कि ट्रेन से गोवा से हुब्बल्ली आते समय बसवराज और शांतव्वा को उल्टी होने पर ट्रेन से उतार दिया गया था। शांतव्वा को अलनावर में छोडकऱ गए बसवराज ने आत्महत्या कर ली। महिला ने शुरुआती जांच में यह भी स्वीकार किया कि बसवराज उसका बेटा नहीं है। जब उससे पूछा गया कि बसवराज के माता-पिता कौन हैं, तो उसने भगवान का नाम बताया। यह एक संदिग्ध मामला है, इसकी जांच जारी है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में गुलेद ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले इन दोनों को मां-बेटे होने के निष्कर्ष पर पहुंचे खानापुर के एनजीओ को नोटिस जारी किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *