कम्पली तालुक के चिन्नापुर पहाड़ी में लगी आगकम्पली तालुक के चिन्नापुर पहाड़ी में लगी आग

ग्रामीणों में छाया डर
बल्लारी. कम्पली तालुक मेट्री ग्राम पंचायत क्षेत्र के चिन्नापुर पहाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे व्यापक दहशत फैल गई है।
सोमवार शाम करीब सात बजे पहाड़ी पर आग लग गई और करीब चार किलोमीटर के दायरे में आग दिखाई दी।
पहाड़ी पर भालू, तेंदुए, भेडि़ए, मोर और विभिन्न जंगली जानवर समेत हजारों प्रजातियों के पक्षियों का घर है। जानवर और पक्षी आबादी को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

घटना के तीन घंटे बाद वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहाड़ी पर आग लगने की सूचना देने के बावजूद भी समय पर नहीं पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पहाड़ी पर लगी आग से हुए नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

आग पर पाया काबू
वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया और किसी भी जंगली जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वन विभाग और दरोजी भालू अभयारण्य के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग बुझाने में भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *