गणतंत्र दिवस परेड
मेंगलूरु.
शहर के तिलकनगर की दिशा अमृत 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। इस परेड में नौसेना के 144 जवानों का एक दल और एक झांकी नारी शक्ति को प्रदर्शित करेगी।
अंडमान और निकोबार में नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर अपनी बेटी को गणतंत्र दिवस परेड में एक सैन्य टुकड़ी की नेता के रूप में मार्च करती हुई देखने के लिए उनके माता-पिता, अमृत कुमार और लीला दंपती नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
अपनी बेटी की उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिशा के पिता बाल भवन के पूर्व अध्यक्ष अमृत कुमार ने कहा कि हम चाहते थे कि भगत सिंह और झांसी रानी लक्ष्मी बाई जैसे बच्चे हमारे घर में ही पैदा हों। हमारी बेटी इस तरह की उपलब्धि हासिल कर रही है। मैं भी एनसीसी में था। सेना में शामिल होना मेरा सपना था परन्तु मौका नहीं मिला। मेरी बेटी ने इसे पूरा किया है।
इस मौके के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिशा ने कहा कि मैंने 2008 में एनसीसी कैडेट के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। तभी मैंने एक सेना अधिकारी के रूप में परेड में भाग लेने का सपना देखा था। यह अब साकार हो रहा है। मैं इसे लाइफटाइम अचीवमेंट मानती हूं।
उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने बचपन में मुझमें देशभक्ति की भावना जगाई, इसलिए मैं सेना की वर्दी पहन पाई।
दिशा ने कक्षा 1 से पीयूसी तक की पढ़ाई शहर के केनरा विद्या संस्था में की। बीएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, बसवनगुडी, बेंगलूरु से कंप्यूटर साइंस में बीई के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 2016 में उनका चयन नौसेना हुआ। उनकी बहन ज्योत्सा भी इंजीनियर हैं और नॉर्वे की एक कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों बहनों ने भरतनाट्यम और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का भी अभ्यास किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *